लेखनी प्रतियोगिता -10-Feb-2022 गुड़िया
गुड़िया मेरी हुई सयानी,
हाथी छोड़ा, भालू छोड़ा
शादी रचाई गुड़िया की ,
जिसका नाम रखा रानी,
राजा जो दुल्हा है ,
उसकी सखी का गुड्डा है ,
कछुआ , पांडा सब बेमानी
गुड़िया मेरी हुई सयानी |
दादी से कपड़े बनवाये ,
मम्मी से पनीर पकौड़ा ,
पापा से रसमलाई मंगाई,
सभी सखियों में बॅटवाई,
मोटरसाइकिल हो या डायनासोर,
बिल्ली मौसी भी भाई नहीं,
गुड़िया मेरी हुई सयानी |
दहेज न देने की है ठानी,
पढ़ी लिखी है उसकी रानी,
फिर क्यों सहेऺ मनमानी,
प्यार से उसे समझाएं ,
खिलौनों को सब एक तरफ ,
कार से करी बिदाई
गुड़िया मेरी हुई सयानी ||
प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)
Sudhanshu pabdey
11-Feb-2022 10:12 AM
Very nice
Reply
Shrishti pandey
11-Feb-2022 09:35 AM
Very nice
Reply
Abhinav ji
11-Feb-2022 09:17 AM
Nice
Reply